7607529597598172 हिंदी पल्लवी: जन्म

शनिवार, 1 जुलाई 2023

जन्म

  



खुद को समाप्त करना पड़ता है

किसी को बनाने के लिए।


बीज  स्वयं को समाप्त कर 

एक पौधे को जन्म देता है।


अंडा स्वयं को तोड़ कर 

एक शिशु को जन्म देता है।

                  

वाष्प और हिम दोनों ही 

 पानी को जन्म देते हैं।

 

बालिका स्वयं को समाप्त कर

संतान के लिए माँ को जन्म देती है।

                           पल्लवी गोयल

1 टिप्पणी:

  1. अकाट्य सत्य है यह। नए को जीवन देने के लिए पुराने को कई कसौटियों से गुजरना पड़ता है।

    जवाब देंहटाएं